रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले सहित सभी इलाकों मे लगातार हो रही रिम झिम, झमाझम बारिश व साथ ही चल रही तेज हवा व तूफान मे सड़क किनारे लगे विशाल पेड़ टूटकर मार्ग गिर रहे हैं। जिससे कई जगह तो जाम किस स्थिति भी निर्मित हो रही हैं।
ऐसा ही मामला निवास क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमगवां में बने शासकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास परिसर में हुआ जहाँ पर लगे काफ़ी पुराने भारी विशाल 2 पेड़ अचानक से झमाझम बारिश व हवा तूफान के चलते जड समेत उखड़ कर गिर गये। आपको बता कि जिस जगह पर पेड़ लगे हुए थे, वहाँ की जमीन फट गई हैं।
गनीमत रही की उस वक़्त कोई भी व्यक्ति या जानवर वहाँ पर मौजूद नहीं था, नहीं तो एक बड़ी घटना घट सकती थी।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment