रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत लांजी अंतर्गत ग्राम कुम्हारीकला पंचायत में कार्य वर्ष 2020 21 में निर्माणधीन धान खरीदी के लिए बनाया गया केम्प पह्रली बारिस में ही अपना घटिया गुणवत्ता का परिणाम दिखा रहा है इससे ज्ञात हो रहा है की कितनी घटिया स्तर का कार्य कुम्हारीकला पंचायत द्वारा करवाया गया है | एवं भ्रष्टाचार को दर्शा रहा है जो की इस केम्प के माध्यम से देखा जा सकता है | एवं पंचायत द्वारा अनेको और भी कार्यों में पूर्व में भी ऐसे मामले देखे जा चुके है | जो की यहां जो उपयंत्री के ऊपर भी कुछ ग्रामीणों के द्वारा नाराजगी जाहिर की जा रही है की उपयंत्री द्वारा जब कार्य चालू था तब या तो निर्माण स्थल का जायजा नहीं लिया गया या कुछ और जो की जाँच का विषय है |
घटिया निर्माण की जाँच हो टोमेश्वर बापुरे ग्रामीण
ग्राम पंचायत कुम्हारी कलां में धान खरीदने के लिए बनाया गया केप उपयोग से पहले ही जरा सी बारिस में ढह
गया,निर्माण कार्य मे लापरवाही और घोटाले का नजारा देखने लायक है।।ध्यान रहे कैप का निर्माण इसी वर्ष जनवरी फरवरी में हुआ है,जिसका उद्घाटन भी नही किया जा सका है,और टूट कर बिखर गया।।
केप के निर्माण में घोर लापरवाही और मटेरियल की गुणवत्ता से काफी समझौता किया गया है,मैं इस लापरवाही और अनिमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करता हूँ।।ज्ञात हो इस केप की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत कुम्हारी कलां थी,और ठेकेदार भी थे,जिन्होंने शासन के पैसे का दुरुपयोग कर गुणवत्ता हीन निर्माण कराया।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत

No comments:
Post a Comment