BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कृषि यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम गोकुल थाना में रोपा लगाने की मशीन का हुआ प्रदर्शन, किसानों को होगा फायदा.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 12, 2021

कृषि यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम गोकुल थाना में रोपा लगाने की मशीन का हुआ प्रदर्शन, किसानों को होगा फायदा..




रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर  के ग्राम गोकुल थाना में सहायक संचालक कृषि यांत्रिकी विभाग श्री सीएस वरकडे के नेतृत्व में ग्राम के ही किसान अमर सिंह चंदेला के खेत में हीरा यादव की मशीन के द्वारा कृषि यांत्रिकी विभाग के मंडला की टीम एवं बालाघाट से आए हुए उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मशीन से रोपा लगाने का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के जागरूक किसान उपस्थित रहे। किसानों की उपस्थिति में कृषि अधिकारियों के द्वारा मशीन से रोपा लगाने की तकनीक एवं कृषि में मशीन के द्वारा रोपा लगाने से होने वाली लागत की बचत एवं मशीन किसानों को किस प्रकार से उपलब्ध हो यह विस्तृत तरीके से बताया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि रोपा लगाने की मशीन में 50 परसेंट तक की छूट है। गाने 50 परसेंट मशीन की कीमत शाम को देनी पड़ेगी एवं 50 परसेंट रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्राप्त होगा। इस मशीन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए है जिसमें किसान को डेढ़ लाख देना होगा एवं सरकार के द्वारा डेढ़ लाख रुपए की राशि का अनुदान प्राप्त होगा।

अभी विकल्प खुला हुआ है जिन किसी किसान को मशीन चाहिए वह ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, और 1 सप्ताह के अंदर उसको मशीन मिल जाएगी साथ में और भी मशीनों की जानकारी प्रदान की गई प्रदर्शन के द्वारा ग्राम के जागरूक किसान ओमप्रकाश चंदेला, रूपराम चंदेला, गैंदलाल चंदेला, हीरा यादव, अमर सिंह चंदेला, युवराज चंदेला, मुकुंद चंदेला, लकी चंदेला, मंगलू भांवरे, संजीव चंदेला, 

ग्राम सिलवानी से बंटी महाराज, एवं उनके साथी, ग्राम हीरापुर से रामेश्वर यादव, निवारी नैनपुर से विजय तिवारी, एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति भी रही।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment