BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टायगर और तेंदुआ में आपसी संघर्ष में तेंदुआ की हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 12, 2021

टायगर और तेंदुआ में आपसी संघर्ष में तेंदुआ की हुई मौत...



रेवांचल टाईम्स - जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी अंतर्गत आने वाली बीट गोपालगंज के ग्राम बडकुमारी के पास आर.एफ. 12 में रविवार-सोमवार की देर रात्रि में एक टायगर ने एक गाय का गारा किया इस दौरान 2 वर्षीय तेंदुआ भी वहां पहुंचा जहां गारा को खाने के लिए टायगर और तेंदुआ में आपसी संघर्ष हुआ जिससे तेंदुआ की मौत हो गई है। घटना की जानकारी सोमवार की दोपहर को लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही कर रहा है।

दक्षिण सामान्य वनमंडल के वनमंडलाधिकारी एस.के.एस.तिवारी ने हि.स. को बताया कि वनमंडल के सिवनी सामान्य परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली बीट गोपालगंज के ग्राम बडकुमारी के पास आर.एफ. 12 में रविवार-सोमवार की देर रात्रि में एक टायगर ने गाय का गारा किया इस दौरान 2 वर्षीय तेंदुआ भी वहां पहुंच गया। खारा खाने के लिए टायगर और तेंदुआ का आपसी संघर्ष हुआ जिससे 02 वर्षीय तेंदुआ की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी सोमवार की दोपहर को लगते ही वनमंडल के अधिकारी , पेंच के अधिकारी डाग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां पर जांच के दौरान टायगर के पद चिन्ह पाये गये है और वहीं पर गाय का गारा भी पाया गया है। जिससे प्रथम दृष्टवा यह पाया गया है कि टायगर और तेंदुआ द्वारा गाय के गारा खाने के लिए आपसी संघर्ष हुआ है जिससे तेंदुआ की मौत हो गई है।

आगे बताया गया कि वन विभाग द्वारा गाय के मुआवजे के लिए प्रकरण बनाया गया है। तथा तेंदुआ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन अमला अभी घटना स्थल पर है। घटनाक्रम से संबंधित अग्रिम कार्यवाही कर रहा है। 


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment