रेवांचल टाइम्स :- गौरतलब है कि बीते 1 सप्ताह पहले नैनपुर नगर रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा नैनपुर में खुले रूप से असुरक्षित खाद्य सामग्री बेधड़क बिकने को लेकर मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज की गई थी।
अतः शिकायत में उल्लेख किया गया था कि नगर में खुले रुप से असुरक्षित खाद्य सामग्री दिख रही है ऐसी खाद्य सामग्रियों का लैब परीक्षण कराने जिले का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जरा भी जागरूक नहीं है। एवं ना ही किसी प्रकार की कार्रवाई होटल व्यापारियों पर नैनपुर नगर में दिखाई देती है।
लिहाजा जनस्वास्थ्य पर खतरे का अंदेशा बना हुआ है। मक्खियां भिनभिनाती है उन जगहों पर जहां खाद्य सामग्रियां तैयार की जा रही है, दूसरी ओर गंदगी युक्त जगहों पर चाय, नाश्ते, मसाले तैयार किए जा रहे हैं। हालात यह है कि तैयार होकर खुले रूप से बिक रही खाद्य सामग्री जनस्वास्थ्य के लिए लगातार खतरा बन रही है।
नगर में होटलों में नाश्ता तैयार करने की रसोई में भारी अव्यवस्था देखी जा सकती है । यहा किसी भी प्रकार की स्वच्छता का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखा जाता रसोई घर में भारी मात्रा में गंदगी के बीच होटलों में रसोई का कार्य किया जा रहा है।
इसके बाद सुबह से एक बार समोसे के लिए आलू का मसाला तैयार किया जाता है एवं वही सुबह बना हुआ आलू का मसाला शाम तक समोसे में डाला जाता है। एवं खुले में रखने की वजह से आलू के मसाले पर मक्खियां बार-बार बैठती हैं। मसाला ढंक कर नहीं रखा जाता है। समोसा बनाकर तैयार करने के बाद इसे ट्रे में खुला रख दिया जाता है जो कि दिन भर खुले में ही रखा रहता है। पकाने के दौरान भी सावधानी नहीं बरती जा रही है।
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से जारी गाइडलाइन का ज्यादातर मिष्ठान भंडार के संचालक गंभीरता से पालन नहीं कर रहे। शहर की प्रमुख मिठाई दुकानों पर इस नियम का उल्लंघन हो रहा। दुकानदार मिठाई कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, यह तिथि नहीं लिख रहे हैं।
एफएसएसएआई ने कुछ समय पहले आदेश जारी कर मिठाई विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा था कि अब मिठाई खुले में नहीं बेची जाएंगी। मिठाई पैक कर बेची जाएंगी और उस पर मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट (निर्माण व मियाद खत्म होने की तिथि) दोनों लिखनी होंगी, लेकिन नैनपुर के लगभग सभी दुकानदार ऐसा नहीं कर रहे हैं। बल्कि वह ग्राहकों के पूछने पर उन्हें मुंहजुबानी बता रहे हैं कि मिठाई को कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीएम हेल्पलाइन शिकायत करने एवं रेवांचल टाइम्स न्यूज़ पोर्टल द्वारा इस विषय को अपने पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारी एवं कार्यालय के संज्ञान में लाया गया जिसके बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर गीता तांडेकर द्वारा नगर के होटलों पर दबिश दी गई एवं कार्रवाई करते हुए इनके द्वारा शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए बताया गया कि,
"अभिहित अधिकारी जिला मंडला के पत्र दिनांक 8.7.2021 के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती गीता तांडेकर के द्वारा दिनांक 9.7.2021 को नगर पालिका नैनपुर की टीम के साथ नैनपुर स्थित होटलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान होटलों में साफ-सफाई, पीने का पानी,खाद रजिस्ट्रेशन तथा लूज मिठाइयों पर निर्माण तिथि तथा बेस्ट बिफोर दिनांक की जांच की गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान पाई गई एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का टीम के द्वारा विनास्तिकरण कराया गया। 3 होटलों में साफ सफाई नहीं पाए जाने पर विभाग द्वारा सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं तथा साफ सफाई रखने एवं एफ.एस. एस.ए.आई. की गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।"
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment