रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में लगातार हो रही है जगह जगह अबैध उत्तखन्न रेत, पत्थर ,मुर्र्म, मिट्टी की माफियाओं के द्वारा बिना अनुमति के राजस्व हो निजी भूमि हो या फिर वन भूमि है बिना डर दहशत के खोद रहे है।
वही जानकारी के अनुसार सोमवार को खनिज अधिकारी दिव्येश मरकाम एवं खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते हुये सात वाहनों पर कार्यवाही की। इसमें महाराजपुर थाना क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन कर रहे 709 क्रमांक एमपी 52 जीए 0633 वाहन चालक राकेश कुमार तेकाम, गिट्टी का अवैध परिवहन करते टेक्टर क्रमांक एमपी 52 जी 0795 वाहन चालक गणेश लाल पुसाम एवं टेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 2544 वाहन चालक माखन यादव, मण्डला थाना क्षेत्र में गिट्टा अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 जी 0692, ट्रेक्टर एमपी 51 एए 6066, बिछिया थाना क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते टेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 0974 एवं हिरदेनगर चौकी अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते टेक्टर क्रमांक एमपी 51 AA 1168 पर खनिज संपदा का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर वाहनों को जप्त कर संबंधित थाने में रखा गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment