BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वार्ड पार्षद रमजान खान ने वार्ड की समस्या को लेकर दिया था आवेदन, वार्ड में सीमांकन की थी मांग आज दिनांक तक नहीं हुई कोई कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 24, 2021

वार्ड पार्षद रमजान खान ने वार्ड की समस्या को लेकर दिया था आवेदन, वार्ड में सीमांकन की थी मांग आज दिनांक तक नहीं हुई कोई कार्रवाई




रेवांचल टाइम्स :- शहर के वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर में बेशकीमती सरकारी भूमि पर वार्ड वासियों द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। निर्माण कार्य रूकवाने एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए नगर प्रशासन जागरूक दिखाई नहीं दे रहा एवं आज दिनांक तक वार्ड नंबर 6 में अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि वार्ड के पार्षद रमजान खान द्वारा तहसीलदार एवं नगर पालिका मुख्य अधिकारी को सीमांकन कराए जाने के लिए आवेदन भी दिया गया है।


जिसमें यह अवगत कराया गया है कि वार्ड नंबर 6 में राजस्व की सरेआम हानि की जा रही है, सरकारी भूमि पर वार्ड वासियों द्वारा लगातार कब्जा जमाया जा रहा है। जिससे वार्ड की सड़कें सकरी होती जा रही हैं, एवं जल निकासी के लिए नाली का निर्माण ना होने से वार्ड के अंदर जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। जिसके लिए वार्ड वासी लगातार वार्ड पार्षद को ही दोषी ठहराते हैं। लेकिन पार्षद द्वारा बार-बार वार्ड वासियों से निवेदन किया जाता है कि, यदि आप सभी मिलकर सामूहिक तौर पर कुछ जगह छोड़ देंगे तो आसानी से वार्ड में नई नालियों का निर्माण किया जा सकेगा। जिससे पानी की निकासी हो सकेगी एवं जलभराव की स्थिति काफी हद तक कम हो जाएगी।

पार्षद रमजान खान ने वार्ड की स्थिति से अवगत कराने के लिए नगर पालिका परिषद को निवेदन किया कि वह वार्ड नंबर 6 की स्थिति का निरीक्षण कर समस्याओं को संज्ञान में लें एवं त्वरित कार्रवाई करें एवं यह भी कहा कि यदि वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर का राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराया जाए तो निश्चित ही भूमिहीन व्यक्तियों को इसी वार्ड में जगह आवंटित कर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलवाया जा सकता है।


क्योंकि इस वार्ड में अधिक संख्या में गरीब,मजदूर एवं निम्न वर्ग है। जिनमें अधिकतर लोगों को कच्चे एवं सालों पुराने मकानों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एवं उन मकानों की स्थिति यह हो चुकी है कि, कब धराशाई हो जाएं एवं कब कोई बड़ी दुर्घटना घट जाए इसका कोई भरोसा नहीं। जिसके लिए कई बार पार्षद रमजान खान द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराया गया है की, 


"महोदय जी मेरे वार्ड में अधिक संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, एवं कुछ ऐसे लोग भी हैं। जो वार्ड में सालों से किराया देकर रह रहे हैं, जिन्हें भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। जिसके लिए वार्ड नंबर 6 में काफी सरकारी भूमि है। यदि उसका सीमांकन किया जाए तो भूमिहीन परिवारों को भी यहां आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जा सकता है।"


बता दें कि वार्ड नंबर 6 में सरकारी भूमि का काफी क्षेत्रफल है एवं यदि पूरे वार्ड का सीमांकन किया जाए तो निश्चित ही अतिक्रमणकारियों की पोल खुलेगी एवं सच सबके सामने आ जाएगा। वार्ड का यह हाल है कि, लोगों ने अपने मकान की बाउंड्री वॉल सड़क के ऊपर तक बना ली है। यहां तक कि लोगों ने अपने मकानों के मुख्य द्वार का स्लैप जिससे वाहन घरों के अंदर ले जाए एवं निकाले जाते हैं। सड़क के काफी आगे तक बनाया हुआ है। लोगों ने अतिक्रमण करते हुए सरकारी भूमि पर जानवरों को बांधने के लिए टपरा भी बनाया हुआ है। जिससे बड़े क्षेत्रफल की सरकारी भूमि पर कब्जा दिखाई देता है।

यदि सीमांकन कर इन सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए तो वार्ड में आसानी से नालियों का निर्माण हो सकता है एवं जो लगातार वार्ड में जलभराव एवं सकरी रोड की समस्या बन रही है वह भी दूर हो जाएगी।


लेकिन वार्ड पार्षद द्वारा आवेदन देने के बाद भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्रवाई पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा नहीं की गई। ना जाने क्यों वार्ड का सीमांकन नहीं किया जा रहा। जाने क्या वजह है पटवारी या तहसीलदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 


जिसके कारण लगातार वार्ड पार्षद की छवि वार्ड में जलभराव को लेकर खराब हो रही है। वार्ड वासी केवल वार्ड पार्षद को ही दोषी बता रहे हैं, एवं जब भी बरसात का पानी वार्ड में जलभराव की स्थिति पैदा करता है। तब सभी वार्ड पार्षद को ही कोसना चालू कर देते हैं। जबकि वार्ड पार्षद द्वारा अनेकों बार रेलवे अधिकारियों, एसडीएम, कलेक्टर, तहसीलदार, सीएमओ को इन सभी समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं की गई।


,नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment