BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अफीम की जांच के नाम पर करोड़ों रूपये वसूलने वाले अधिकारी की हो सीबीआई जांच - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

अफीम की जांच के नाम पर करोड़ों रूपये वसूलने वाले अधिकारी की हो सीबीआई जांच



मन्दसौर । मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (Yashpal Singh Sisodia) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पकड़े गए इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज के अधिकारी शशांक यादव के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

नीमच की अल्कोलाइड फैक्ट्री के चीफ कंट्रोलर ऑफ फैक्ट्री तथा आईआरएस अधिकारी शशांक यादव के कब्जे से एंटी करप्शन ब्यूरो ने राजस्थान के कोटा से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकारी द्वारा किसानों से अवैध वसूली का क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा है। आरोप यह भी है कि 6000 किसानों से 5 करोड़ रुपये करीब की राशि एडवांस के रूप में ली जा चुकी थी। जनचर्चा के आधार पर भाजपा विधायक सिसौदिया ने कहा कि यदि एसीबी इनको नहीं पकड़ती तो 40 हजार किसानों से 3.20 अरब रुपए और वसूल किये जा रहे थे। इसकी जांच अगर सीबीआई से की जाती है तो कई परतें खुलेंगी।




भाजपा विधायक सिसौदिया का आरोप है कि अफीम के पट्टे दिए जाने को लेकर भी किसानों से मोटी रकम वसूल की जाती आ रही है। किसानों को निर्धारित आरी में अफीम की खेती करने का पट्टा जारी किया जाता है।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में मांग की है कि किसानों से रिश्वत की राशि ले जाते हुए गिरफ्तार हुए नीमच के नारकोटिक्स अधिकारी का नार्को टेस्ट कराने व मामले की सीबीआई जांच की जायें। जोकचन्द्र ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है तब से अफीम किसानों से बडे पैमाने पर वसूली की जा रही है और यह गोरखधंधा खूब चल रहा है।

No comments:

Post a Comment