BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिन्नतों के बाद इंद्रदेव हुए प्रसन्न, बारिश से सराबोर हुई नगर की सड़कें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

मिन्नतों के बाद इंद्रदेव हुए प्रसन्न, बारिश से सराबोर हुई नगर की सड़कें





रेवांचल टाइम्स :- सोमवार रात एवं मंगलवार दिन में हुई रिमझिम बारिश से पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। झमाझम बारिश के साथ ही मौसम खुशगवार हो गया। वहीं किसानों को भी थोड़ी राहत मिली है।

सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। बारिश की आस लगाए थे। जब सोमवार रात में बारिश शुरू हुई तो मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने राहत महसूस की। बारिश होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल कर घूमते नजर आए। चूंकि, सोमवार की रात में एवं शनिवार की सुबह को भी बारिश हुई, बारिश की रफ्तार कम थी, इसलिए शहर में पानी जमा नहीं हो सका। 


बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को सोमवार की रात एवं मंगलवार कि सुबह को राहत मिली। पिछले कई दिनों से शहर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। सोमवार की शाम से आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया, साथ ही सुबह रुक रुककर धूप देखने को मिल रही था लेकिन, उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ाती रही। दोपहर का वक्त होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव से मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।


किसान का कहना है कि,


"किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से किसानों के द्वारा खेतों में पराह रोपा लगाया गया था। जिसमें फिलहाल उन्होंने नहर के पानी का इस्तेमाल किया था। पराह रोपा के लिए किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे इस बारिश के चलते उन्हें अधिक फायदा हुआ एवं किसान इंतजार कर रहे थे कि जैसे ही पानी गिरे तो वह अपने खेतों में यूरिया डीएपी का इस्तेमाल कर सकें। जिससे अब किसान जल्द ही इसका इस्तेमाल करेंगे एवं मक्के की फसल में कीड़े लगने की घटनाएं भी सामने आ रहीं थी। इस बारिश से मक्के की फसल को भी फायदा पहुंचेगा। वही किसान मनु ठाकुर ने बताया कि यह बारिश किसान के लिए अधिक लाभदायक साबित होगी।"


            किसान एवं जनपद सदस्य मन्नू ठाकुर


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment