BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया नगर परिषद के भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का हल्लाबोल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

बिछिया नगर परिषद के भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का हल्लाबोल

 




आक्रोश रैली निकाल कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा


रेवांचल टाइम्स । नगर पंचायत बिछिया विगत कई  वर्षों से अपनी तानाशाही रवैया के चलते लगातार खबरों में बनी रहती है लोग यहाँ-वहाँ अपना काम करने के लिए परेशान होते रहते है सुनने वाला कोई नही है अगर कोई अधिकारी कर्मचारी समस्या सुन भी लिया तो बिना घूस लिए कोई काम नही होता है नगर परिषद भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबी हुई है। जनहित को दरकिनार करते हुए नगर पंचायत बिछिया कमीशनखोरी हेतु ठेकेदारों से साठ-गाठ कर गुणवत्ताहीन कार्य करा रही हैं। नगर पंचायत बिछिया की अनियमितताओं के कारण समस्त आम जनमानस एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिछिया उचित जांच करते हुए न्यायोचित कार्यवाही की मांग करती हैं । जिसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं


1. कुछ वर्षों पूर्व नगर पंचायत बिछिया के द्वारा लगभग 7.15 करोड़ की लागत से वाटर प्लांट( पानी टंकी,फिल्टर प्लांट जलापूर्ति से सम्बंधित कार्य) कराए गए थे, परंतु नगर पंचायत बिछिया की कमीशन खोरी के चलते पानी टंकी जल रिसाव प्रारंभ हो गया, फिल्टर प्लांट की मशीनें आए दिन खराब हो जाती हैं, जिसके कारण बिछिया नगर में जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही हैं, फिल्टर प्लांट की मरम्मत में  लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत लग चुकी हैं परंतु इसके बाद भी जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है जिससे आम जनमानस को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

2 महाविद्यालय बिछिया के द्वारा महाविद्यालय परिसर में बोरिंग करवाने हेतु मुख्य नगर पंचायत अधिकारी से अनुज्ञा एवं प्रस्ताव की मांग की जा रही है, परंतु मुख्य नगर पंचायत अधिकारी यह भी देने को तैयार नहीं है जिसके कारण महाविद्यालय में आने वाले छात्रों को अपनी प्यास बुझाने के लिए भी दर-दर भटकना पड़ता है।


3. नगर पंचायत बिछिया के द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य जैसे सड़क नाली इत्यादि भी गुणवत्ताहीन हैं, भविष्य में इन निर्माण कार्यों में भी अत्यधिक मरम्मत की आवश्यकता हो सकती हैं।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बिछिया महोदया जी से उपरोक्त लिखित बिंदुओं की उचित जांच एवं न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है यदि उपरोक्त लिखित मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं होती तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा जिसका संपूर्ण जवाबदेह प्रशासन होगा।

No comments:

Post a Comment