BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3 लाख की रिश्वत लेते NRHM का इंजीनियर गिरफ्तार, लोकायुक्त ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से रंगे हाथों पकड़ा, - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

3 लाख की रिश्वत लेते NRHM का इंजीनियर गिरफ्तार, लोकायुक्त ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से रंगे हाथों पकड़ा,



जबलपुर लोकायुक्त ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के बाहर नेशनल रूलर हेल्थ मिशन के इंजीनियर को 3 लाख रुपए (2 लाख नकद और 1 लाख रुपए का चेक) रिश्वत लेते हुए मंगलवार को दबोचा है। आरोपी ने सिवनी जिला अस्पताल में 40 लाख रुपए के मेंटेनेंस बिल को पास करने के एवज में 10% की घूस मांगी थी। पिछले एक साल से 5 लाख रुपए का आखिरी बिल अटका कर रखा था।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े के मुताबिक 15 जुलाई को साईं विहार कॉलोनी सुहागी अधारताल जबलपुर निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा ने मामले की शिकायत की थी। चंद्रभान हेल्थ कांट्रेक्टर हैं। उन्होंने एक साल पहले सिवनी जिला अस्पताल में 40 लाख रुपए मेंटेनेंस का कार्य कराया था। इसका ठेका राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वितीय तल सतपुड़ा भवन भोपाल से हुआ था। वहीं से बिल भी पास होना था।

बिल भुगतान के लिए कर रहा था परेशान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वितीय तल सतपुड़ा भवन भोपाल में तैनात प्रभारी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ऋषभ जैन (58) पिछले एक साल से बिल भुगतान के लिए दौड़ा रहा था। ठेकेदार चंद्रभान विश्वकर्मा के मुताबिक 35 लाख रुपए का बिल अलग-अलग पास हो चुका था। आखिरी के 5 लाख रुपए के लिए ऋषभ जैन परेशान कर रहा था। भुगतान के एवज में 10% कमीशन मांग रहा था। एक लाख रुपए वह दे चुका है। तीन लाख रुपए और मांग रहे थे।

16 जुलाई को कराई रिकॉर्डिंग
शिकायतकर्ता को रिकॉर्डर देकर 16 जुलाई को आरोपी के पास भोपाल भेजा। वहां उनकी बातचीत को ट्रैप कराया। आरोपी ने रुपए लेकर 20 जुलाई की सुबह हबीबगंज स्टेशन के बाहर चंद्रभान विश्वकर्मा को बुलाया था। एसपी के निर्देश पर डीएसपी दिलीप झरबड़े की अगुवाई में टीआई स्पनिल दास गुप्ता, कमल सिंह उईके, नरेश बहरा, भूपेंद्र दीवान आरक्षक दिनेश दुबे, अमित मंडल, जीत सिंह की टीम ठेकेदार को लेकर सड़क मार्ग से भोपाल पहुंची।

रिश्वत की रकम लेते ही दबोचा
आरोपी ऋषभ जैन ने आवेदक चंद्रभान विश्वकर्मा को हबीबगंज स्टेशन पर बुलाया था। सुबह नौ बजे चंद्रभान ने वहां पहुंचने की बात कही। चंद्रभान ने ट्रेन से आने के बारे में बताया था। सफेद कुर्ता पायजामा पहने ऋषभ जैन पहुंचा और जैसे ही रिश्वत की रकम ली, वहां मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी हाथ छुड़ाकर भागने की भी कोशिश की, लेकिन टीम ने पकड़ लिया।

No comments:

Post a Comment