BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बढ़ती बेलगाम महँगाई के विरोध में सँयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश व्यापी विरोध प्रदर्शन....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 7, 2021

बढ़ती बेलगाम महँगाई के विरोध में सँयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश व्यापी विरोध प्रदर्शन.......

 




रेवांचल टाइम्स -  बहुत हुई देश मे महँगाई की मार   रहम करो मोदी सरकार  जैसे नारों के साथ 08 जुलाई को सँयुक्त किसान किसानों के आंदोलन के तमाम 550 से अधिक घटक मोदी सरकार के विरोध में सड़कों में उतरेंगे सँयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय समन्वय के सदस्य किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष समाजवादी नेता पूर्व मुलताई विधायक डॉ सुनीलम सहित जिले के आंदोलित किसान नेताओं ने जनमानस से अपील की है कि वे 10 बजे से 12 बजे तक अपने घरों से निकलकर गाँव मे ही सड़कों पर चौक चौराहों पर निकलकर आंदोलन का हिस्सा बनें कार्यक्रम के फ़ोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कुभकर्णीय नींद में सो रही निरंकुश मोदी सरकार तक जनता की पीड़ा पहुँचायें ।

          सिवनी सँयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में  मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया की जिले के किसानों की ओर से प्राप्त सूचना अनुसार पलारी तिगड्डा में गाँव गाँवों में प्रदर्शन उपरांत  राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के किसान नेता राजेश सौलंकी, धनसिंह ठाकुर,जगदीश ठाकुर,शुभम पटेल प्रदीप पप्पू पटेल ,शिवम बघेल व अन्य के नेतृव में दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर किसान मजदूर आमजनों के साथ प्रदर्शन करेंगे।

     मातृधाम कातलबोडी में किसान संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया जिला अध्यक्ष रामकुमार सनोडिया,जिला महामंत्री परसराम सनोडिया,युवा किसान किसान संगठन के तीरथ सनोडिया,शेरसिंह सनोडिया राजेन्द्र सनोडिया संदीप नागेश  के नेतृव में अपरान्ह 2 बजे विरोध प्रदर्शन होगा।

सिवनी मुख्यालय के बाबा साहब प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12 बजे किसान आन्दोलन के प्रमुख साथी कामरेड राजेन्द्र जयसवाल ,अली एम आर खान ,ॐ प्रकाश बुड्ढे किसान नेता हुकुम सनोडिया,रघुवीर सिंह सनोडिया,समाजसेवी गोविंद श्रीवास उर्फ भैया सरकार पी. आर.इनवाती ,महिला मोर्चा किरण प्रकाश ,रजनी गोखले, शकुन चौधरी,व अन्य के नेतृव में विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार को महँगाई पर लगाम लगाने की मांगों का जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन  सौपा जाएगा इसके अलावा जागरूक क्षेत्रीय किसान मजदूर आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने अपने गाँवों में बढ़ती चरम पर पहुँची महँगाई ,चरमराई अर्थव्यवस्था ,सुरसा की तरह बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में तीन किसान विरोधी काले कानून रद्द किए जाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य गैरन्टी कानून बनाये जाने किसानों के लंबित कर्ज माफी जैसी प्रमुख माँगों को त्वरित पूरा किये जाने को लेकर आंदोलित किसान आंदोलन  सँयुक्त किसान मोर्चा का कंधे से कंधा कदम से कदम मिलाकर सहयोग करें।


अखिल श्रीवास के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment