BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सातवीं क्लास की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म,क्लासमेट ने ही किया था रेप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 7, 2021

सातवीं क्लास की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म,क्लासमेट ने ही किया था रेप



कोलकाता: पश्च‍िम बंगाल  के नद‍िया जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की मासूम ने बच्चे को जन्म द‍िया है. बताया जा रहा है कि 7th क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के ने ही मासूम का रेप (Rape) किया था, जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई.
बांग्लादेश भाग गया आरोपी

मामले का खुलासा होने पर पीड़‍िता की मां ने धनताला पुल‍िस स्टेशन में श‍िकायत दर्ज करवाई, और पुलिस को बताया कि सातवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ उसके क्लासमेट ने शारीर‍िक छेड़खानी की और फ‍िर मोबाइल फोन में उन फोटो को सेव कर उसे ब्लैकमेल क‍िया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, जिसमें पता चला कि नाबाल‍िग आरोपी अपने पर‍िवार के साथ बांग्लादेश भाग गया है. वहां उसके दादा रहते हैं.

-
'स्थानीय नेता के देवर ने भागने में की मदद'

नाबालिग बच्ची के परिजनों का आरोप है कि दत्तपुलिया ग्राम पंचायत के एक बीजेपी सदस्य के देवर ने आरोपी छात्र और उसके परिवार को बांग्लादेश भागने में मदद की है. वहीं बीजेपी पंचायत सदस्य के देवर ने दावा करते हुए बदनाम करने की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि रेप पीड़िता की मां के आरोप बेबुनियाद हैं. मैं पीड़ित परिवार को मदद देने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक समीर कुमार पोद्दार ने कहा, 'यह घटना बेहद दुखद है. जिस परिवार पर आरोप है उसने विधान सभा चुनाव में बीजेपी का होकर काम किया है. बीजेपी की अंदरूनी कलह सबके सामने है.

No comments:

Post a Comment