BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां का कलेजा, गुर्दा निकाल नमक-मिर्च लगाया, फिर खाया, दरिंदे को फांसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 9, 2021

मां का कलेजा, गुर्दा निकाल नमक-मिर्च लगाया, फिर खाया, दरिंदे को फांसी



महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक अदालत ने मां की बर्बरतापूर्वक हत्या के मामले में 35 साल के एक शख्स को फांसी की सजा सुनाई. ये शख्स मृतका का बेटा है. जिला और सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने इसे दुर्लभतम मामला बताया और मां की हत्या के मामले में दोषी बेटे सुनील कुचिकोरवी को मृत्युदंड की सजा सुनाई.

मां की हत्या कर दिल, गुर्दे, आंतें निकाल लीं

दरअसल, ये मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर का है. यहां की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति (सुनील कुचिकोरवी) को मौत की सजा सुनाई. सुनील को अपनी मां की हत्या करने, उसके शरीर को चीरने और उसके अंगों को निकालने का दोषी पाया गया था. घटना 28 अगस्त, 2017 को शहर के मक्कडवाला वसाहट में हुई थी.

जिला और सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ माना और सुनील कुचिकोरवी को मौत की सजा दी. सुनील ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या करने के बाद, उसके शरीर को चीर दिया और उसके तमाम अंगों को निकाल लिया. उसने मां का दिल, गुर्दे, आंतें आदि निकाली और फिर नमक-मिर्च लगाकर उसे चबा लिया.

बेटे के मुंह में लगा था खून

अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमें शुरू में ही ये नरभक्षण का मामला लग रहा था. क्योंकि जब आरोपी पकड़ा गया था तब उसकी मां के अंग रसोई के पास नमक, तेल और मिर्च पाउडर के साथ पाए गए थे और उसके (सुनील कुचिकोरवी) मुंह में खून लगा था.


No comments:

Post a Comment