रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेभा में पीने के लिए पानी की भारी समस्या के मद्देनजर आक्रोशित ग्राम वासियों द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2021 खेरमाई तालाब के पास बोरिंग हुआ था। उसमें अभी तक पाइप लाइन विस्तारीकरण नहीं किया गया है। ग्राम में लोग खुले कुएँ के पानी पीने मजबूर हैं पानी गंदा है बीमार पड़ रहे हैं। सरकार लाख दावा कर रहे हैं हर घर में पानी पहुंचाया जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत ठेभा में नल जल कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है मात्र हवा हवाई दावा पेश करते हैं इसको लेकर 20 जुलाई 2021 दिन मंगलवार को समस्त महिलाओं ने बोरिंग स्थल पर जाकर पानी की मांग हेतु शासन प्रशासन से मांग करते हुए नारेबाजी किये। आशा है कि हम पीएचई विभाग मंडला को सूचना दे चुके हैं लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया है झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। वही नंदा मोहल्ला में नल जल कनेक्शन, झारिया मोहल्ला तक पानी की सप्लाई बंद है इससे महिलाएं बहुत परेशान हैं एक किलोमीटर दूर से पानी लेकर आते हैं कुएँ के पानी पीकर बुखार का शिकार हो रहे हैं बीमारी बढ़ती जा रही है इस वजह से सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पानी पीने की व्यवस्था अति शीघ्र किया जाए अन्यथा हम समस्त महिलाएं जिला कलेक्टर कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर रहेंगे। ग्राम ठेभा के ऊपर वार्ड नंबर 10, 9 मलसाय भारतीया के बाड़ी में बिगड़े हैंडपंप को अति शीघ्र सुधार किया जाए इसी प्रकार वार्ड नंबर 8, 7 तक पीने के पानी की भारी समस्या है वार्ड नंबर 8 चौधरी पंद्रो दीवान के बाडी में बिगड़े हैंडपंप के सुधार जल्द से जल्द किया जाए।


No comments:
Post a Comment