रेवांचल टाईम्स - भोपाल (विचार एक प्रयास) प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में शराब कारोबारियों (सिंडिकेट) के बीच गोली कांड कही ना कही आबकारी अमले का फेलियर साबित करता है, कैसे कोई गुंडा लिकर कांट्रेक्टर बन गया यह सवाल जिम्मेदारो से होना चाहिए,जबकि गवर्मेंट का डंडा जिले के असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज के हाथ मे होता है, इंदौर से लेकर गुजरात तक पूरा शराब माफिया आबकारी विभाग को दबा (दबाव - प्रभाव) कर काम कर रहा है, विभाग की मुखिया की विभाग को लेकर कमजोर समझ कई जिलों में योग्य पदस्थापना नहीं कर पा रही है। इंदौर जिले में यह गोली कांड माफियाओ की सक्रियता व आबकारी विभाग को अपने इशारों पर चलाने का उदाहरण है जहाँ ओवर रेट (एमआरपी प्लस) की लड़ाई ने इस घटना को अंजाम देकर इंदौर को प्रदेशभर में बदनाम कर दिया। तो दूसरी और प्रदेश के मुखिया की आबकारी नीति को लेकर गंभीरता भी नहीं दिख रही सिर्फ राजस्व वसूली के टारगेट में जिलो की मोनोपॉली कर देना भी शराब माफियाओ को बढ़ावा देकर जिला स्तर पर जिला अधिकारी को लाचार कर देना और शहर में आबकारी से संबंधित माफियाओ को जन्म देने समान है। वही बडी तेजी से सोशल मीडिया में विडियो वायरल हो रहा जहाँ खुलेआम पत्थर गोली चल रही है और इस बीच मे पुलिस भी कुछ नही कर पाई...
Wednesday, July 21, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
आबकारी विभाग का फेलियर है यह गोली कांड सोशल में वायरल हो रहा है वीडियो...देखे वीडियो..
आबकारी विभाग का फेलियर है यह गोली कांड सोशल में वायरल हो रहा है वीडियो...देखे वीडियो..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment