BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रैक्टर मालिक संघ एवं ड्राइवरों ने कलेक्टर एवं तहसीलदार के नाम पर सौंपा ज्ञापन, ठेकेदारी एवं रायल्टी के नाम पर की जा रही अबैध वसूली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 21, 2021

ट्रैक्टर मालिक संघ एवं ड्राइवरों ने कलेक्टर एवं तहसीलदार के नाम पर सौंपा ज्ञापन, ठेकेदारी एवं रायल्टी के नाम पर की जा रही अबैध वसूली...




 रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य एवं पिछड़े क्षेत्र मवई में इन दिनों ठेकेदारी एवं रियल्टी के नाम पर अबैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इसी के विरोध में क्षेत्र भर के लगभग 100 ट्रैक्टर मालिक एवं ड्राइवरों ने सम्मिलित होकर कलेक्टर एवं तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित जांच कर न्याय की मांग की है |

    ट्रैक्टर मालिक संघ से मिली जानकारी के आधार पर 1 दिन पूर्व भी थाना प्रभारी महोदय को इस मामले में जानकारी दी गई है ।आज 20 -7 -2021 दिवस मंगलवार को शाम 3:30 बजे तहसील कार्यालय मवई में ज्ञापन सौंपकर उचित जांच कर कार्यवाही करने की बात कही गई ।ट्रैक्टर मालिक संघ ने यह भी कहा है की ठेकेदार के दो आदमी हैं जो प्रति  ट्राली रेत पर 1200/ - रुपए की रियल्टी के नाम पर पर्ची पकड़ा देते हैं 'जिसमें ना तो ठेकेदार का नाम /पता /सीमा क्षेत्र अथवा स्थान लिखा गया है ।इनके द्वारा कहा जाता है की आप चाहे नदी से नाले से जंगल से या खदान से कहीं से भी रेत निकाल लो सिर्फ हमको हर ट्राली पर ₹1200 / -दे दो ।यह भी कहा जाता है की आप चाहे कहीं भी शिकायत कर दो हर जगह अपने आदमी हैं |


    इन दिनों मवई सहित पिछड़े इलाकों में पीएम आवास का कार्य चल रहा है ।गरीबों को आवास बनाने के लिए रेत कहां से मिलेगी यह सोचने की बात है | प्रकृति की अकूत संपदा क्या ऐसी ही महान हस्तियों के लिए आरक्षित है ? जिसका इस्तेमाल इनके अलावा और कोई नहीं कर सकता ।जब तक उचित न्याय नहीं मिल जाता ट्रैक्टर मालिक संघ बस स्टैंड में ट्राली खड़ी कर कोई काम ना कर विरोध करने का विचार बनाया है |

   

रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment