BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिजली विभाग की लापरवाही से करेंट लगने से भैंस की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

बिजली विभाग की लापरवाही से करेंट लगने से भैंस की मौत




रेवांचल टाईम्स -सिवनी जिले की एरपा पंचायत में आज दोपहर बिजली के खंभे में करेंट से एक भैंस की मौत हो गई गांव के लोगों ने बताया कि चरबाहा जानवर चराने निकला था इसी दौरान भैंस  को करेंट लगने से मौके पर मौत हो गई गांव के लोगों ने सूचना दी मौके पर डां  एवं पटवारी पहुंचे पंचनामा की कार्रवाई की गई

4 घंटे के बाद भी बिजली विभाग घटनास्थल पर नहीं पहुंचा इसके पहले भी खूंट गांव में पांच जानवर करंट से मर चुके मगर बिजली विभाग अपनी कुंभकरण निंद्रा में सोया नजर आ रहा है जब संबंधित अधिकारी को फोन किया जवाब मिला कि लाइन स्टाफ को भेज दिया गया है मगर घंटों इंतजार के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा । 


और ना ही यह जवाब मिल पा रहा की आखिर खंबे से लगे अर्थिंग के तार में करेंट कैसे आया? इसका जवाब मिलना भी जरूरी है क्योंकि पता तो चले की यह स्थिति कब और कैसे बनती हैं। जिससे ऐसी परिस्थिति बनने में ग्रामीण सावधान रहें, और कोई अप्रिय घटना न घट सके।


रेवांचल टाइम्स से विनोद दुबे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment