BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुल्हन ने स्टेज पर ही खोला शादी का गिफ्ट, देखकर शर्म से हुई लाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 10, 2021

दुल्हन ने स्टेज पर ही खोला शादी का गिफ्ट, देखकर शर्म से हुई लाल



नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों शादी के वीडियो (Wedding Video) काफी ट्रेंड कर रहे हैं. आज-कल बदलते वक्त के साथ शादियों का माहौल भी काफी बदल गया है. सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर वेडिंग स्टेज (Wedding Stage) पर बैठे दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो (Bride Groom Video) वायरल हो रहा है. अब दुल्हनें पहले की तरह पलकें झुकाए नहीं बैठी रहती हैं और इस वीडियो को देखकर आपको इस बात पर पूरा यकीन हो जाएगा.
दुल्हन ने स्टेज पर देखा अपना गिफ्ट

सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर निरंजन महापात्रा (Niranjan Mahapatra) नामक शख्स ने एक शादी का मजेदार वीडियो (Wedding Funny Video) शेयर किया है. इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं. तभी शादी में आया कोई मेहमान दुल्हन को गिफ्ट बॉक्स (Wedding Gift) देता है. दुल्हन से सब्र नहीं होता है और वह उसी वक्त उसे खोलकर चेक कर लेती हैं.
शर्म से लाल हुआ दुल्हन का चेहरा

दुल्हन उत्साहित होकर गिफ्ट बॉक्स खोल रही होती है और वहीं बगल में बैठा दूल्हा मुस्कुराता रहता है. तभी बॉक्स में दुल्हन को कुछ ऐसा नजर आ जाता है कि वह शर्माने लग जाती है. हल्का सा मुस्कुराकर वह गिफ्ट बॉक्स को किनारे कर देती है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को रील्स (Instagram Reels Video) के तौर पर अपलोड किया गया है.


यूजर्स ने पूछा- ऐसा भी क्या है?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को अब तक लगभग 10 हजार लोग देख चुके हैं. सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस गिफ्ट बॉक्स (Wedding Gift) में ऐसा भी क्या था कि दुल्हन के चेहरे का रंग ही बदल गया.

No comments:

Post a Comment