रेवांचल टाइम्स - कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के किशोर किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है जिससे आने वाले समय में किशोरों को युवावस्था में शारीरिक मानसिक परेशानी का सामना ना करना पड़े जिले में कार्यक्रम का संचालन कार्ड संस्था द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम में प्रशिक्षित परामर्शदाता और प्रशिक्षकों द्वारा गांव में जाकर किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया जाता है राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षक अजीत झारिया एवं भारती परते और साथिया हर्षवर्धन झारिया और शिखा झारिया के द्वारा ग्राम भवान में ग्रह भेंट कर गांव के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया एवं गांव के लोगों एवं 18 + किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया और गांव के लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर जो भ्रांतियां थी उसे दूर किया गया और प्रशिक्षक एवं साथियों के द्वारा वैक्सीनेशन में सहयोग किया गया।

No comments:
Post a Comment