रेवांचल टाईम्स - 10 जुलाई 2021 (शनिवार) को शनि अमावस्या के शुभअवसर पर शनि धाम तिलवारा घाट, जबलपुर, (म.प्र.) में स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में प्रातः 6 बजे से षोषणोपचार विशेष पूजन, 56 भोज , महाआरती एवं शनि अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शनि देव का दर्शन व पूजन कर सांय काल 5 बजे से शनि अभिषेक में शामिल हो पुण्य लाभ अर्जित करे। पुराणों में वर्णित है कि शनिदेव की महादशा या साढ़ेसाती से परेशान जातकों को शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन पूजा करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
शनि धाम तिलवारा के पं सतीश महाराज ने बताया कि शनि अमावश्या पर नर्मदा तीर्थ स्नान और दान से जाने-अनजाने में हुए पाप नष्ट हो जाते है और पुण्य की वृध्दि होती है। इस पुनीत पावन अवसर पर पं संजय तिवारी ने सभी श्रृध्दालुओ से कोरोना महामारी को ध्यान मे रखकर कोरोना प्रोटोकोल के साथ साम्मलित होने का आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment