BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बकरे पर लिखा है 'मोहम्मद', कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 10, 2021

बकरे पर लिखा है 'मोहम्मद', कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश



रामपुर: मुसलमानों के लिए कुर्बानी का त्योहार यानी ईद उल अज़ह (Eid Ul Adha) नजदीक आ रहा है. जैसे जैसे ईद करीब आती जा रही है. वैसे-वैसे कुर्बानी के जानवर भी अब बाजारों में आने लगे हैं. हर साल आपने कोई ने कोई ऐसी खबर जरूर देखते होंगे जो जिसकी कीमत लाखों में होती है. उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) के शाहबाद इलाके से भी एक ऐसे ही बकरे की खबर सामने आई है. यह बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल बकरे के मालिक अय्यूब हुसैन (Ayyub Hussain) ने दावा की है कि उसके पास एक बकरा है. जिसकी खासियत है कि उस पर मोहम्मद (Prophet Muhammad) लिखा है. उसने इसको मौलाना को भी दिखाया है. यह अनोखा बकरा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इसे खरीदने के लिए लोग तैयार दिखे हैं. बकरे को खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है लेकिन बकरे के मालिक इसके साढ़े तीन लाख मांग रहे हैं.




बता दें कि बकरा ईद को ईद उल अजहा कहा जाता है. इस बार 20 या 21 जुलाई को यह त्योहार मनाया जायगा. उत्तर प्रदेश में रामपुर समेत कई इलाकों में बकरे बिकते हैं. यहां के गांव जगेसर, टाण्डा, रम्पुरा, शाहबाद आदि क्षेत्र सैफ़नी, खरसौल, में बकरे कटरे पाले जाते हैं. बकरा ईद पर बकरों की कुर्बानी करने का चलन है. जिसके चलते गांव-गांव विशेष बाजार लगना शुरू हो जाते है. बकरा व्यापारी बाजारों में पहुंचने लगे हैं. लेकिन अभी बाजारों में खरीदारी कम हो रही है.


No comments:

Post a Comment