रेवांचल टाईम्स - माँ ज्वाला देवी सिद्द पीठ मंदिर महाराज बाग परतापुर रोड भेरौगंज सिवनी पधारे महामंडलेश्वर प्रज्ञा नानंद महाराज ऩे भवन मे माँ ज्वाला देवी क़ि पूजन अर्चना क़ि और परिसर मे पौधारोपण किया।
माँ करुणा की सागर है उनका ह्रदय विशाल है माँ जगदम्बा अपने भक्तो के सभी दुखो को हर लेती है जैसे हर माँ जननी अपने बेटे को हर दुःख-संकट मे ढाल बनकर सामने आकर समस्याओ का निराकरण करती है सनातन हिन्दू धर्म मे चाहे कन्या हो या नारी सभी का मान होता है हमारे यहा इसी लिऐ कन्याओं को हर शुभ कार्य मे महाप्रसाद सर्व प्रथम उन्हे ग्रहण कराया जाता है उक्ताशय शुभ संदेश आशीर्वाद शारदा एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज श्री के परम शिष्य निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रज्ञा नानंद गिरी महाराज श्री ऩे अपने अनुयायी को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा।
महाराज श्री द्बारा माँ ज्वाला देवी सिद्द पीठ मंदिर के प्रमुख सेवादार हरपाल सिह राजपूत को आशीवाद देते हुए भवन का अवलोकन किया।
उलेखनीय है आज प्रात: 11:30बजे भेरौगंज पहुचे महामंडलेश्वर प्रज्ञा नानंद जी महाराज के मंदिर समिति एवं भेरौगंज वासियो द्बारा ढोल बाजा और पुष्पो क़ि बारिश कर अभिनंदन किया गया और उनकी चरण पादुका पूजन की गई।
इस अवसर पर महाराज श्री का पुष्पो से शुभम राजपूत ,इंद्रपाल सिंह राजपूत, उमाकांत हेड़ाऊ, राजेंद्र कुल्हाडे, रामरतन सनोडिया, पंडित सूरज दुबे द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया और प्रेम तिवारी, संतोष नगपूरे, लालू राय, संजय सोनी, पंकज बिसेन, कुलदीप ठाकुर, अखिलेश पांडे, सौरभ शुक्ला, दीपक ठाकुर, रानू ठाकुर के आलावा राधा कृष्ण महिला भक्त मंडल ऩे महाराज श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment