BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूध से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला दूध.....टैंकर से दूध लूटने के लिए लोगों में मची होड़, बाल्टी, बॉटल लेकर पहुंचा पूरा गांव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 23, 2021

दूध से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला दूध.....टैंकर से दूध लूटने के लिए लोगों में मची होड़, बाल्टी, बॉटल लेकर पहुंचा पूरा गांव






आंध्रप्रदेश। दूध भरा टैंकर सड़क पर अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। टैंकर पलटने से सड़क पर दूध की नदियां बहने लगी। यह देखकर आस-पास के लोगों में दूध भरने की होड़ मच गई। लोग मदद के बजाय दूध लेने के लिए सड़क पर उतर आए और काफी मात्रा में दूध बर्तनों में भरकर ले गए। आलम यह था कि किसी को बाल्टी हाथ लगी तो कोई नहाने वाली बाल्टी लेकर ही दूध लेने पहुंच गया। कई लोगों ने तो सड़क पर ही बैठकर दूध पीना शुरु कर दिया। दूध से कोई खीर बनाने की बात कर रहा था तो कोई दूध से रबड़ी बनाने की बातें कर रहा था। सूचना पर पुलिस हाईवे पेट्रोल की गाड़ी मौके पर पहुंची और हाईवे की सहायता से टैंकर को सीधा खड़ा करवाया। टैंकर पलटने से चालक के मामूली चोट आई हैं।

No comments:

Post a Comment