BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेचने के लिए आंगन में रखा था इतनी अधिक मात्रा में अवैध शराब.....अब पुलिस की गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 23, 2021

बेचने के लिए आंगन में रखा था इतनी अधिक मात्रा में अवैध शराब.....अब पुलिस की गिरफ्त में



जबलपुर। बेलबाग थानांतर्गत पसियाना में एक शातिर बदमाश अपने घर से आंगन से अवैध शराब बेच रहा था। जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बड़ी मात्र में लगभग 1 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पसियाना निवासी राजेंद्र शर्मा नामक युवक अपने किराए के मकान के आंगन में शराब का स्टॉक करके रखा है और वहीं से अवैध रुप से बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो राजेंद्र आंगन में बैठकर अपने काम में लगा था, जिसे भागने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला और पुलिस ने उसे दबोच लिया है। तलाशी लेने पर आंगन के अलग-अलग कोने से पुलिस को गोवा शराब की बोतलों से भरी 17 पेटियां मिलीं। जिसमें करीब 826 पाव शराब थी। जब्त शराब की कीमत 92 हजार रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र लंबे अरसे से अवैध शराब के काम में लिप्त है, पहले वह गली-गली जाकर कच्ची शराब बेचा करता था फिर देखते ही देखते बल्क में अवैध शराब खरीदकर छोटे-मोटे तस्करों और ग्राहकों को बेचने लगा।

No comments:

Post a Comment