BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टिकरीया से चुटका तक सड़क निर्माण में तुरंत रोक लगाने हेतु कलेक्टर के नाम नारायणगंज तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 23, 2021

टिकरीया से चुटका तक सड़क निर्माण में तुरंत रोक लगाने हेतु कलेक्टर के नाम नारायणगंज तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप





रेवांचल टाइम्स-थाना टिकरीया के समाने चुटका तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।खनिज विभाग से बिना लीज के अवैध उत्खनन और  किसानों की पट्टा वाली जमीन का बिना मुआवजा दिए सड़क निर्माण में शामिल कर लिया गया है।  जिसमें सड़क किनारे के खेत, खलिहान, मकान और स्थाई  दुकान हैं! सड़क निर्माण का कार्य जिस ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है  वो  नियम एवं कानून का पालन न कर स्थानिय लोगों के साथ दबंगई दिखा रहा है।जबकि उक्त भूमि ,मकान और दुकान का मुआवजा आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर सङक किनारे से लगे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस सबंध में पुर्व में भी जिला प्रशासन को सूचित किया गया था।परन्तु कोई कार्यवाही नहीं किया गया।अगर इसका समाधान नहीं निकाला गया तो लोग बाध्य होकर सङक निर्माण कार्य रोक देंगे।  क्षेत्रीय जनता इस चुटका परमाणु परियोजना का विरोध कर रही है।दूसरी तरफ सङक बनाने वाला ठेकेदार मनमानी कर रहा है

               समस्त क्षेत्रीय जनता 

एवं संघर्ष युवा संगठन  सेवा केंद्र नारायणगंज से दुर्गेश सिंगरोरे, क्षेत्रीय ज़न प्रतिनिधि सरपंच मनमोहन गोठरियाँ, पूर्व जनपद सदस्य उजियार आर्मो , प्रताप सिंह कुलस्ते , अजमेर, डोमन, तोमर, मनीराम ,नर्मदा मरकाम, सुखदेव, राम सिंग, ब्रजेश मरावी दुर्गेश मासराम, उमेश चरण कुलस्ते, दलपत इंद्र सिंह मसराम आदि ने कलेक्टर मंडला के नाम तहसीलदार नारायणगंज को ज्ञापन दिया।

No comments:

Post a Comment