रेवांचल टाइम्स - सिंगारपुर सावन के प्रथम सोमवार को जगह जगह पर भक्तों के द्वारा पूजन, अर्चन कर एवं कांवड यात्रा निकाली गई। शिव की भक्ति में भक्तों ने जय जय बम, हर हर महादेव की नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिव के भक्त गण आराधना में लीन रहे। यदि देखा जाए तो विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम चाबी और खैरी माल के भक्तों ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार को कांवड यात्रा निकाली। यह यात्रा देवगांव संगम घाट नर्मदा तट से प्रारंभ हुआ, नर्मदा के जल लेकर संगम घाट के देव स्थानों पर जल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कांवड़ यात्रा नर्मदा का जल कांवड़ में रखकर सभी देव स्थानों में जल अर्पित करते हुए चाबी और खैरी माल के लिए रवाना हुए। शिव भक्तों के द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा बड़ी ही आत्मीय भाव व उत्साहपूर्वक स्वागत करते नजर आये। कावड़ यात्रा नर्मदा तट देवगांव से निकल कर ग्राम कापा टोला देवगाँव, सालीवाड़ा, रयगाँव, इंदिरा माल, बीझी, मोहगाँव, मोहगाँव रैयत, गिठौरी, खैरी माल सहित अन्य ग्रामों से होते हुए चाबी पहुंची जहां पर उगेश्वरी नर्मदा कुंड व बस स्टैंड चाबी स्थित माता की मंदिर में नर्मदा जल की जलाभिषेक की गई। वही यात्रा में शामिल रूपेंद्र खड़गरे (गप्पू) ने बताया कि हम हिंदू धर्म को मनाते चले आ रहे हैं विदित है कि सावन के महीना को पवित्र व महान माना जाता है। इससे हम प्रति भूत होते हुए विगत दो वर्षों से सावन के प्रथम सोमवार से प्रतिवर्ष ग्राम चाबी और खैरी माल से जितने भी साथी है सब मिलकर एक साथ कांवड़ यात्रा निकालते हैं। यदि कहां जाए तो चाबी में 1838 में शिव प्रतिमा को स्थापित की गई जहाँ पर ऊगेश्वरी नर्मदा कुंड है और बस स्टैंड चाबी में माता के मंदिर में इन दोनों स्थानों पर नर्मदा तट देवगाँव से जल लेकर जल अभिषेक करते हैं और ईश्वर से यही कामना करते हैं कि क्षेत्र के सभी लोगों व कांवड यात्रा में शामिल हमारे सभी साथियों के घर परिवार हमेशा सुख समृद्धि व शांति सदा बनी रहे। कावड़ यात्रा में ग्राम चाबी और खैरी माल के भक्त जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और इस यात्रा को सुखमय व आनंद के रूप में प्रज्वलित कर सभी भक्तों के द्वारा हर हर महादेव, हर हर महादेव, जय जय बम, जय जय बम के नारे लगाते हुए अपने आत्मीय भाव व उत्साहपूर्वक कांवड यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
Tuesday, July 27, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सावन के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों के द्वारा निकाली कांवड यात्रा
सावन के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों के द्वारा निकाली कांवड यात्रा
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment