रेवांचल टाइम्स - दिनांक 18 - 4 - 2021रविवार शाम 6:30 बजे वनांचल क्षेत्र मवई मोहल्ला आमा टोला बाजार हाट के पास प्रहलाद साहू के घर से 6 फीट लंबा सर्प पकड़ा गया |भाई शिव शाह उइके (सपेरा)ने बड़ी मुस्तैदी के साथ सर्प को एक ही पल में पकड़ कर अपने काबू कर लिया |बिना किसी हथियार अथवा साधन के इस तरह भयानक और विषैले सर्प से खेलना जिनका शौक बन गया है ।
सर्प पकड़ने में माहिर शिव शाह ने 6 फुट लंबे सर्प का नाम अस ढ़िया बताया ।वन्य जीव एवं प्रकृति के प्रति सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने वाले शिव शाह( सपेरा )इन्हें पकड़कर सकुशल जंगल में छोड़ देते हैं | इन वन्यजीवों को किसी भी प्रकार से चोट या हानि नहीं पहुंचाते |
मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment