BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के द्वारा प्रभारी मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 19, 2021

मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के द्वारा प्रभारी मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन.....



 




 रेवांचल टाईम्स - राजस्व निरीक्षक संघ के द्वारा ड्राइंग कैडर घोषित नहीं करने और राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर संविलियन किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है राजस्व निरीक्षक संघ के मुताबिक प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित और मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य शासन के द्वारा राजस्व निरीक्षक पद को ड्राइंग कैडर घोषित करने के उपरांत राजस्व निरीक्षक पद को समाप्त किए जाने और नई भर्ती नहीं किए जाने की जानकारी के बाद प्रदेश के तमाम राजस्व निरीक्षकों में रोष व्याप्त है और यही कारण है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राजस्व निरीक्षक संवर्ग अपनी मांगों को लेकर और भविष्य के संकट को देखते हुए राजस्व निरीक्षकों में शासन के प्रति गहरा असंतोष और रोष होने की वजह से वह अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के हर जिलों में शासन के खिलाफ ज्ञापन सौंप रहे हैं। वही कल सिवनी प्रवास में आए सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री को राजस्व निरीक्षक संघ जिला सिवनी अपनी मांगों को रखते हुए राजस्व निरीक्षक पद को ड्राइंग कैडर घोषित नहीं किए एवं मध्य प्रदेश के समस्त राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर संविलियन पदोन्नति की वरिष्ठ पद का नाम किए जाने की मांग को रखते हुए प्रभारी मंत्री मध्य प्रदेश शासन जिला सिवनी को सिवनी जिले के राजस्व निरीक्षकों में राजीव  नेमा राजस्व निरीक्षक हीरालाल धुर्वे और कन्हैया लाल शिवहरे ने ज्ञापन सौंपा है ।


No comments:

Post a Comment