रेवांचल टाईम्स- जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ चौहान ने जानकारी दी की 24 जुलाई 2021 को जिला सिवनी के लिए कोवीशील्ड (covishield)वैक्सीन के 16,000 डोज राज्य स्तर से प्राप्त हुए हैं,एवं 3600 डोज कोवैक्सीन(cowaxin) के प्राप्त हुए हैं।इन वैक्सीन डोज को जिले के समस्त विकासखंड के समुदायक चिकित्सा केंद्र एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में व चिकित्सा केंद्र में वितरण कर दिया गया है।
शुक्रवार दिन 23 जुलाई 2021 को गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
सत्र स्थल में जब तक 10 गर्भवती महिलाएं उपस्थित नहीं होंगी, तब तक वायल ओपन नहीं किया जाएगा।
गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह के एएनसी दिवस के मंगलवार एवं शुक्रवार के दिन कोवीड 19 टीकाकरण जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में लगाए जाएंगे।
दिनांक 24 जुलाई 2021 को,
कोवीशिल्ड (covishield)वैक्सीन के प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज जिला सिवनी के समस्त टीकाकरण केंद्र में लगाए जाएंगे एवं
सिर्फ कोवैक्सीन (cowaxin)के सेकंड डोज जिला सिवनी के चिन्हांकित टीकाकरण केंद्रों में लगाए जाएंगे।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment