BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हफ्ते में 5 दिन ही होगा सरकारी दफ्तरों में काम, जारी हुआ आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 22, 2021

हफ्ते में 5 दिन ही होगा सरकारी दफ्तरों में काम, जारी हुआ आदेश



भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना के मामले भले ही कम हो गए हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए शासकीय कार्यालय के खुलने का नया आदेश जारी किया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक 31 अक्बूटर तक अब सारे सरकारी दफ्तर हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे।

राज्य सरकार ने लिया निर्णय

बताते चले कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि शासकीय कार्यालयों का कार्य दिवस 3 महीने तक बढ़ाया जाये, सामान्य प्रशासन विभाग में इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। अब हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही शासकीय कार्यालय खुलेंगे, अक्टूबर तक बढ़ी समय अवधि।

नए आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गए थे, उक्त आदेश दिनांक 31 जुलाई 2021 तक प्रभावशील है। राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त आदेश दिनांक 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश जारी

जानकारी के लिए बता दें कि पहले 31 जुलाई तक 5 दिन कार्यालय खुलने का आदेश जारी किया गया था। जीएडी ने इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, कोरोना महामारी के चलते पहले ये व्यवस्था बनाई गई थी। पहले ये आदेश 31 जुलाई तक था जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है।

मालूम होगा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Corona 3rd Wave) की जल्‍द एंट्री होने की संभावना है, इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा था कि कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, सीएम बार बार कह रहे हैं कि- कोरोना जरा सी लापरवाही में बढ़ जाता है, इसलिए जरा भी असावधान मत होइये, आपको सतर्क रहना है और सभी गाइडलाइंस का पालन करते रहना है।





No comments:

Post a Comment