भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना की कम होती रफ्तार में अब इस वैरिएंट का नया स्वरूप और बेहद खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) ने सबकी नींद उड़ा दी है, बता दें कि तेजी से फैल रहे डेल्टा प्लस वैरिएंट के देश में कई मामले सामने आ चुके हैं वहीं, अब मध्यप्रदेश में भी नए डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ गया है, डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच राजधानी भोपाल में वैरिएंट के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई हैं।
राजधानी में डेल्टा+ वैरिएंट के एक और नए मरीज की पुष्टि
बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के सबसे घातक डेल्टा+ वैरिएंट के एक और नए मरीज की पुष्टि हुई है, मिली जानकारी के मुताबिक़ बैरागढ़ निवासी युवक की रिपोर्ट में डेल्ट+वैरिएंट मिले हैं, अब मध्यप्रदेश में नए वैरिएंट के मामले बढ़कर 8 हो गए हैं।
राजधानी में यह तीसरा मामला :
बताते चले कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) का यह तीसरा मामला हैं।
पहला मामला- भोपाल के बरखेड़ा पठानी में एक महिला में मिला था ये वैरिएंट
दूसरा मामला- शहर के साकेत नगर क्षेत्र में महिला में वैरिएंट की पुष्टि हुई थी
तीसरा मामला- राजधानी के बैरागढ़ निवासी युवक की रिपोर्ट में वैरिएंट मिले हैं
MP में लगातार सामने आ रहे हैं डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले
बताते चले कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3, उज्जैन में 2, रायसेन में 2 और अशोकनगर में 1 व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है।
भोपाल CMHO डॉक्टर ने कहा
इस मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल CMHO डॉक्टर ने कहा कि हम लगातार कोरोना संक्रमण की जांच कर रहे है, नए वैरियंट के केस में कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। डेल्टा+वैरिएंट के संबंध में राज्य सरकार से मिलने वाले दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।

No comments:
Post a Comment