राजगढ़ : कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन लगाने से कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सामने आ रहा है। जहां एक युवक ने तो खुद वैक्सीन नहीं लगवाया बल्कि पत्नी को भी टीका लगाने से रोकने के लिए उसका आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला पाटन गांव का है। गांव में रहने वाले कंवरलाल को टीकाकरण केन्द्र पर वैक्सीन लगाने बुलाया जा रहा था। पर वह टीका लगवाने नहीं गया। लोग उसके घर आए और टीका लगाने आग्रह किया पर वह फिर भी नहीं माना। सभी ग्रामीणों ने उसे समझाया पर वह तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को टीका लगाने कहा। वह तैयार हो गयी पर युवक उसका आधार कार्ड लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया।
ग्रामीणों ने उसे बेहद समझाया पर वह किसी की बात नहीं सुन रहा। केंद्र पर टीकाकरण खत्म होने के बाद वह उतरा। कंवरलाल को इस बात का डर है कि टीका लगाने के बाद उसे तेज बुखार, बदनदर्द और जुकाम होगा। यही नहीं बाद में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए उसने खुद को व पत्नी को टीका लगाने से मना कर दिया।

No comments:
Post a Comment