BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, अब बदमाश पुलिस की गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, अब बदमाश पुलिस की गिरफ्त में



जबलपुर । सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैना कुआं मोहल्ले में उस समय भारी अफ रातफ री का माहौल निर्मित हो गया जब फिल्मी स्टाइल में चार युवकों द्वारा एक 35 वर्षीय युवक का मोहल्ले से अपहरण कर उसे कार में डालकर ले गए। इस घटना की जानकारी कुछ ही देर में आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई । मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही वह हरकत में आई और चारों अपहरणकतार्ओं को खुडावल गांव के पास घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मैना कुआ निवासी 24 वर्षीय अनुपम चौबे, खितौला निवासी नमन चौबे, तनीष चौबे एवं मोहतरा निवासी एक 30 वर्षीय, विक्कू पटेल का मैना कुंआ निवासी 35 वर्षीय दीपक पटेल का किसी पुरानी बात को लेकर काफ ी दिनों से रंजिश चल रही थी। इन सभी ने मिलकर उसके अपहरण की योजना बनाई और रात को जब दीपक पटेल अपने मोहल्ले के पास टहल रहा था, इसी दौरान यह चारों कार लेकर पहुंची और दीपक को जबरदस्ती कार में डालकर ले गया। रास्ते में इनके द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई। उक्त घटना की सूचना पुलिस को लगते ही वह तत्काल हरकत में आई और अपना नेटवर्क फैलाते हुए आरोपियों की पतासाजी करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी एक कार खुडावल की ओर जा रही है। उक्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम खुडावल रोड पहुंची तो अपहरणकतार्ओ ने पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया जिन्हें बाद में घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

No comments:

Post a Comment