Breaking

revanchal times new

कोरोना वालेंटिरो को प्रदान की गई किट , साथ ही लोगो को करेंगे जगरूक....


रेवांचल टाईम्स :- चौरई मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद में कार्यरत कोरोना वालेंटियर को एसडीएम के द्वारा कोरोना वालेंटियर किट का वितरण किया गया ये सभी सामाजिक कार्यकर्ता विकासखंड के ग्रामो में जन जागरूकता अभियान एवं वेक्सिनेशन लगवाने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे है ! विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता धुर्वे ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा पूरे प्रदेश में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता कोरोना वालेंटियर के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसमें नागरिकों को कोरोना महामारी बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं साथ ही सुरक्षा के लिए मास्क ,सेनेटाईजर वितरण किया जा रहा है साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोरोना वालेंटियर किट का वितरण किया गया ये वॉलिंटियर नगर के वार्डो में जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित करेंगे !

Post a Comment

Previous Post Next Post