BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समाजसेवी ने गरीबों की मदद कर मनाया जन्मदिन, गरीब को दी छत, बच्चों में बांटा कपड़े व मिठाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

समाजसेवी ने गरीबों की मदद कर मनाया जन्मदिन, गरीब को दी छत, बच्चों में बांटा कपड़े व मिठाई...

 



रेवांचल टाईम्स :- विधानसभा चौरई में भी कुछ लोग ऐसे है जो अपना जन्मदिन किसी गरीब की मदद कर मनाते है चौरई नगर के समाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र बब्बी चौरे ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। जहां जन्मदिन पर अक्सर लोग अच्छे आलीशान होटलों व प्रतिष्ठानों में केक काटकर मनाते हैं वहीं जितेंद्र बब्बी चौरे ने कोरोना काल में भुखमरी के संकट से गुजर रहे नगर के वार्ड क्रमांक 1में एक गरीब परिवार के बीच पहुंचकर उस परिवार के टूटे मकान जो कि बारिश में रहने योग नही था उसकी छत ओर दरवाज़े लगवाकर व अन्य सामग्री की मदद कर सहयोग किया गीता यादव वार्ड नम्बर 1 जिसका एक पुत्र गीली ज़मीन के कारण दुनिया से चल बसा ओर उसका दूसरा बेटा होटल मे काम करता है माँ गीता यादव घरों में बर्तन मांजती है.. पिछले एक साल से घर मे छत नहीं है. दूसरों के घर के सामने की छत के बारिश में नीचे सोकर जैसे तैसे रात गुजरती थी आज जन्मदिन पर घर की छत के लिए सीमेंट सीट की व्यवस्था की गई. दरवाजे भी लगवाने की व्यवस्था की गई है ओर मिठाई खिलाकर मनाया।

चौरे ने कहा कि मैंने गरीब बस्ती में जन्मदिन नहीं मनाया बल्कि गरीबों के बीच पहुंचकर मुझे जो एहसास हुआ जिससे लगा कि ये मेरे लिए गरीब बस्ती नहीं ईश्वरीय है, जहां मुझे आत्मीयता की बरसात मिली जो किसी स्वर्ग से बढ़कर है और हृदय से लगाकर दुआएं मिली जो मेरे लिए अमूल्य निधि से कम नहीं फिर इस ईश्वरीय बस्ती के चरणों में कौन अपना जन्मदिन नहीं मनाएगा।

इस दौरान उनके मित्र मंडल  ने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से इंसानियत की मिसाल कायम होती है। युवाओं को इस बारे में सोचकर इंसानों के लिए काम करना चाहिए। बताते चलें कि कोरोना काल में  के वंचित समुदाय के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।


       उन्होंने कहा कि असहाय व गरीब बच्चों संग अपनी खुशी के पल साझा करने के दौरान इन बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली। बच्चे ईश्वर का रूप माने जाते हैं, जिनकी मुस्कान से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। लोगों ने जितेंद्र बब्बी चौरे की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान दिनेश मिश्रा विजय नायक कुलदीप दहिया प्रवीण डेहरिया जीशान सभी मित्रों ने सहयोग दिया आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment