BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुकड़ाचिमन के समीप जंगल में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब विक्रताओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

कुकड़ाचिमन के समीप जंगल में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब विक्रताओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

 





मोहखेड़ थाना के दबँग प्रभारी अभिषेक उपाध्याय व समस्त टीम द्वारा मुखबिर की पक्की सूचना के आधार पर पुनः इस माह मे आबकारी अभियान के तहत की गयी ताबड़तोड़ दूसरी कार्यवाही!


रेवांचल टाइम्स - कुछ दिनों पूर्व थाना मोहखेड़ एवं चौकी उमरानाला पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे कुकड़ाचिमन के समीप जंगल मे दी थी दबीश जिसमे बड़ी मात्रा मे महुआ-लाहन व कच्ची शराब को जप्त कर किया गया था नष्ट! इस कार्यवाही मे पुलिस प्रशासन के पहुंचने के पूर्व ही आरोपी हो गए फरार!

छिंदवाड़ा जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के निर्देशानुसार थाना मोहखेड़ पुलिस विभाग द्वारा अनुमानित चालिस क्विंटल महुआ-लाहन व सामग्री उपकरण को किया गया नष्ट जून माह के भीतर थाना मोहखेड़ पुलिस विभाग द्वारा आठ दशकों मे यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है

कच्ची शराब बनाने वालो की अब खैर नहीं! स्थानीय पुलिस विभाग द्वारा कच्ची शराब बनाने वालो एवं विक्रेताओं पर निरंतर दी जा रही दबीश छिंदवाड़ा जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव उइके के निर्देशन मे आबकारी अभियान के तहत आज थाना मोहखेड़ विभाग द्वारा मोहखेड़ विकासखंड के समीप गोरबंद नदी (रानी कथा) के जंगल मे बड़ी मात्रा मे कच्ची शराब बनायीं जा रही थी! मुखबिर द्वारा दी गयी पक्की सूचना के आधार पर मोहखेड़ थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय व उनके समस्त स्टॉफ द्वारा उक्त जगह पर दबीश दी गयी! जिसमे अनुमानित चालिस क्विंटल महुआ-लाहन व अन्य सामग्री को जप्त कर नष्ट की गया! मिली जानकारी अनुसार मोहखेड़ पुलिस विभाग द्वारा दबिश देने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए इस कार्यवाही मे मोहखेड़ थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, ए.एस.आई राजेश कर्वेती, ए.एस.आई. प्रकाश सनोडिया, प्रधान आरक्षक राम दयाल मरावी, आरक्षक संजीव टेकाम, आरक्षक रविशंकर की अहम भूमिका रही स्थानीय पुलिस विभाग (थाना मोहखेड़ एवं चौकी उमरानाला) द्वारा निरंतर दी जा रही दबीश एवं इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से छेत्र के शराब माफियाओं मे दहशत सी बन गयी है!*

No comments:

Post a Comment