Breaking

revanchal times new

मध्यप्रदेश में कोरोना नए वेरिएंट से दो की मौत, राज्य में अलर्ट





भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट से दो लोगों की मौत हो गई है । उज्जैन और अशोकनगर में ये मौत हुई है। भोपाल में दो साल की मासूम में भी नया वेरिएंट पाया गया है । अब तक छह मरीजो डेल्टा प्लस के शिकार हो चुके हैं । इस घटना के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है । उज्जैन में महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी जांच के बाद उसमें कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया । अबतक यहां 5 संक्रमण के मामले सामने आये हैं जिनमें से 3 भोपाल में और 2 उज्जैन में एक्टिव पाये गये हैं।हैरान करने वाली बात यह है कि मध्यप्रदेश में जो मामले सामने आये हैं उनमें से चार संक्रमितों ने वैक्सीन ले रखी है । एक ने नहीं लगायी थी उसका निधन हो गया । नये वेरिएंट का खतरा सभी राज्यों में बढ़ रहा है । जिन राज्यों में संक्रमण के आंकड़े सामने आये हैं उनमें महाराष्ट्र में 21 , मध्य प्रदेश में छह , केरल और तमिलनाडु में तीन – तीन , कर्नाटक में दो और पंजाब , आंध्र प्रदेश और जम्मू में एक – एक केस मिला है । इसमें कई राज्यों के नाम और हैं जहां संक्रमण के मामले मिले हैं लेकिन कई राज्यों ने अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।जम्मू कश्मीर में भी अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new