Breaking

revanchal times new

कृषि विभाग अमरपुर के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्यालय के प्रति बरती जा रही भारी लापरवाही.. जानिए कैसे...

 



रेवांचल टाइम्स :- डिंडोरी जिले के अमरपुर विकासखंड कृषि विभाग में पदस्थ मान सिंह परस्ते द्वारा अपने कार्य और अपने विभाग के प्रति दिनों दिन भारी लापरवाही बरती जा रही है जहां देखा गया है कि कृषि विभाग के अधिकारी मान सिंह परस्ते अपने शासकीय कार्यालय से हमेशा ही नदारद रहते हैं जिसकी शिकायत पहले भी वरिष्ठ अधिकारी से की जा चुकी है जिम्मेदार अधिकारी के कार्यालय रोजाना ना पहुंचने से कार्यालय आए दिन सुना पड़ा रहता है जानकारी के मुताबिक कार्यालय में सिर्फ दो आर ईआओ पदस्थ हूं जिनके बलबूते नाम के लिए चल रहा है बावजूद जिले के आला अधिकारियों ने नियम को ताक में रखकर गैर जिम्मेदार अधिकारी को पद में पदस्थ किया है कोविड-19 महामारी के चलते अधिकारी के ना आने से कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं बावजूद जिले के आला अधिकारी द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे क्षेत्र में कृषि विकास में भी असर पड़ रहा है सूत्रों की माने तो कई कर्मचारी और कई किसानों, किसान मित्रों का का कहना है कि हमने आज तक कृषि विभाग के अधिकारी को नहीं देखा है और देखा भी है तो सिर्फ महीने में एक दो बार ही आते देखा है बाकी हमेशा कार्यालय से नदारद रहते हैं सिर्फ दो ही कर्मचारी के बलबूते चल रहा कृषि विभाग यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल है शासकीय कार्य उदासीनता और लापरवाही बरतने पर तत्काल कार्यवाही किए जाना चाहिए




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post