रेवांचल टाइम्स। विकासखंड नारायणगंज जनपद का विस्थापित गांव सिकोसी मात्र एक हैंडपंप से साल भार जल के लिए आश्रित है। संपूर्ण ग्राम भीषण गर्मी में जब भूमिगत जल स्तर नीचे चला जाता है और बरसाती जल स्रोत सुख जाते है। उन दिनों सिकोसी ग्राम के लिए सिर्फ एक ही हैंडपंप मे पूरा गांव की प्यास बुझाती है। इतनी बड़ी आबादी के लिए सिर्फ एक ही हैंडपंप उपलब्ध रहने से जल की विकराल समस्या बना हुआ है।साथ ही एक ही हैड पंप से स्कुल के दिनों में स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना होता है। भीषण गर्मी के दिनों में खड़ी घाट चढ़ कर हैंडपंप से पानी के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना होता है।लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस समस्या को जिला और ब्लॉक स्तर पर पहुंचाने के बाद भी उनके हाथो मे सिर्फ आश्वासन ही मिला! ज्ञात हो कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ को लेकर चलाए जा रहे अनशन को समाप्त कराते समय दिनांक 28 दिसंबर 2020 को पानी की समस्याओ लेकर एसडीओ पीएचई नारायणगंज ने आश्वासन दिया था कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2024 तक इस गांव में नल जल योजना का लाभ दिया जा सकेगा।
7 जून 2021 को आबादी सर्वेक्षण के दौरान मौके पर पहुंची जिला कलेक्टर महोदया से समस्त ग्राम की जनता ने उन्हें आपनी जल समस्या बताया और जिला प्रशासन को मौखिक मोके पर सूचित भी किया था। राजनेताओ से सिकौसी की जनता का विश्वास ही उठ गया है। लोग यहां चुनाव के समय ही उनकी सुध लेने आते हैं।


No comments:
Post a Comment