रेवांचल टाईम्स- विशाल नगर कॉलोनी बारापत्थर की महिला मंडल के द्वारा सिवनी कलेक्टर एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन को बबरिया स्कूल से लेकर मोक्षधाम बबरिया तक खराब सड़क से अवगत कराया गया व सुधार की मांग की गई । तो विधायक राय द्वारा नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे को फोन पर तत्काल समस्या का निराकरण करने के लिए कहा गया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए स्वयं मोक्ष धाम बबरिया पहुंचकर सड़क का जायजा लिया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुरुस्ती करण का कार्य चालू करवाया।भविष्य में जिला उद्योग से बात कर नगर पालिका को सड़क हैंडओवर करने के संबंध में चर्चा का आश्वासन दिया।
विशाल नगर कॉलोनी की महिलाओं ने विधायक दिनेश राय मुनमुन व सीएमओ नवनीत पांडे का तत्काल समस्या के निराकरण के लिए आभार व्यक्त किया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment