BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण....



रेवांचल टाईम्स--मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार  जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री बी पी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवम ए के गोयल अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में छिंदवाड़ा जिले के समस्त तहसील विधिक सेवा समितियों 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति चौरई के तत्वावधान में शनिवार को श्रीमान अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार वरकडे जी की प्रमुख उपस्थिति में तहसील कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे फलदार एवम छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया है तथा श्रीमान प्रदीप कुमार वरकडे द्वारा स्वयं के व्यय पर कीमती एवम विशेष किश्म के पौधे को बुलाकर लगाया गया।

उक्त कार्यक्रम में तहसील चौरई के तहसीलदार श्री कुशराम जी , सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी  प्रवीण मर्सकोले  अधिवक्तागण, तहसील कार्यालय के कर्मचारीगण तथा विधिक सेवा के कर्मचारी श्री धनेन्द्र उपराडे व अन्य न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर प्रदीप कुमार वरकडे अपर जिला न्यायाधीश ने बताया कि माननीय जिला न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन एवम निर्देशन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण किये जाने में न्यायालय परिवार द्वारा वर्षभर वृक्षारोपण का कार्य जिले भर में किया जाता रहता है। साथ ही श्री वरकडे ने बताया कि आगामी दिनांक 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन भी किया जाना है जिसमे अधिक से अधिक मुक़दमापूर्व एवम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। जिसमें दोनों पक्षो की सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों के समय और पैसों की बचत हो सकती है।

No comments:

Post a Comment