BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख 20 हजार का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख 20 हजार का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। गांजा की तस्करी कर लाखों कमाने की चाहत का नशा अब युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसकी एक बानगी थाना घमापुर में उस वक्त समाने आई जब क्राईम ब्रांच और घमापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख 20 हजार रूपये का गांजा जब्त करते हुए दो युवकों को दबोच लिया। लेकिन अभी तक पकड़े गए आरोपियों ने गांजा की तस्करी में लिप्त अन्य गिरोह सदस्यों के नाम नहीं बताए है। इतना ही नहीं गांजा की खेप शहर में बड़ी मात्रा में लाईं जा रही है। लेकिन उनका सरगना कौन है और यह खेप कहां से आ रही हैं, यह पता करने में फिलहाल पुलिस असफल ही साबित हुई हैै।

जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिद्धबाबा पहाड़ी के नीचे मैदान में 24-25 वर्षिय युवक बोरी में गांजा लेकर आये हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेंंगे। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से क्राईम बं्राच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम ने सिद्धबाबा पहाड़ी के नीचे मैदान में दबिश देकर 2 युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक रोहित ठाकुर (गोंड़) उम्र 24 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा लाल बिल्डिंग थाना संजीवनीनगर एवं मोहम्मद इकराम उम्र 24 वर्ष निवासी नूरी नगर पसियाना मोहल्ला गोहलपुर से बोरी के अंदर प्लास्टिक की पन्नी में गांजा एवं पेंट की जेब मे एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल एवं आधारकाड्र, तथा मोहम्मद इकराम एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में पन्नी में गांजा एवं पेंट कीें जेब में एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल तथा पेंट के पीेछे की जेब में एक पर्स जिसमे 3 हजार रूपये एवं स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस रखे मिले। पुलिस ने कार्यवाही कर तौल करने पर रोहित ठाकुर से मिली बोरी में 3 किलो 500 ग्राम गांजा एवंं मोहम्मद इकराम से मिली बोरी में 2 किलो 500 ग्राम गांजा पाया गया। दोनों आरोपियों से 6 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये का एवं 2 मोबाइल व नगदी 3 हजार रूपये तथा मोटर सायकल हीरो ग्लैमर क्रमांक एमपी 20 एमई 9370 जब्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना घमापुर में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

No comments:

Post a Comment