BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पति ने पत्नी की हत्या कर रसोई में दफनाई लाश .... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

पति ने पत्नी की हत्या कर रसोई में दफनाई लाश ....



रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. मामला जवा तहसील के जवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 के कुटिहा टोला का है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को रसोई में गाड़ दिया.आरोपी के भाई और पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पुलिस और एफएसएल टीम रीवा के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम शांति देवी(उम्र 40) है और आरोपी पति का नाम रामराज मांझी (पिता बुद्धिलाल माझी) है. दोनों ही कुटिहा टोला निवासी हैं. बताया जा रहा है कि वह आये दिन अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था. 26 जून को रात के करीब 10 बजे भी उसने शांति देवी से मारपीट की थी, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को रसोई घर में गाड़ दिया.

अगली सुबह जब घर वालों को इस बात की जानकारी मिली, तो आरोपी के भाई और कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिक धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस हत्या के पीछे का कारण पता लग सकेगा.

No comments:

Post a Comment