BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर ने किया ग्वारा हवाईपट्टी का दौरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

मण्डला: कलेक्टर ने किया ग्वारा हवाईपट्टी का दौरा



मण्डला 28 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्वारा हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से संबंधित विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए शासन के दिशा-निर्देशानुसार कार्य पूरा करें। उन्होंने संबंधित विभागों से विस्तारीकरण के दौरान अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण से संबंधित जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए जमीन के अधिग्रहण के पूर्व नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करें। अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी, वन तथा राजस्व विभागों से जमीन अधिग्रहण के संबंध में आवश्यक चर्चा की तथा राजस्व अमले को जरूरी निर्देश दिए।

हवाई पट्टी के निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्री अरोरा, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू तथा राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment