Breaking

revanchal times new

दूल्हे का हाथ थामते ही दुल्हन ने की ताबड़तोड़ फायरिंग....अब जेल जाने की नौबत.....

  




 रेवांचल टाइम्स \शादियों में अक्सर हर्ष फायरिंग के मामले सामने आते हैं. दूल्हा या दुल्हन के परिजन अति उत्साह में ऐसा करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश (UP News) में दुल्हन ने जो किया, उसे देख सब दंग रह गए. किसी और ने नहीं बल्कि अपनी ही शादी में दुल्हन ने रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर डाली. इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. दुल्हन ने ऐसा कर तो दिया, लेकिन अब उसे और उसके परिजनों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh News) का है. यहाँ जेठवाड़ा क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा गांव है. गाँव में गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा की शादी दी. बरात आने के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर था. इसी बीच दुल्हन यहाँ पहुंची. दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ रही थी, इतने में दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा. इसी बीच दुल्हन ने दूसरे हाथ से पास में ही खड़े चाचा से रिवॉल्वर ली और फायर कर दिया. और मुस्कुराते हुए स्टेज पर चढ़ गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post