रेवांचल टाइम्स -चौरई मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई अध्यक्ष श्री शैलेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में ग्राम पांजरा, बाड़ीबाड़ा, परसोली व नोनीवर्रा में पौधा रोपण किया गया। शैलेंद्र रघुवंशी ने बताया की वृक्षारोपण अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अभियान प्रभारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ हर बूथ में जाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है। मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्व पूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, वीरेंद्र पटेल,दीपक किशोर तिवारी,रेखन पटेल,अनिल रघुवंशी,शिवनारायण साहू,सारंग रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी, संदेश जैन,श्रीपाल रघुवंशी,हरवन रघुवंशी, नीरज दुबे,विनय मिश्रा,रज्जन रघुवंशी,राकेश रघुवंशी, चंदू पटेल, विजेंद्र ठाकुर, नितेश रघुवंशी, रमन रघुवंशी, नंदकुमार वर्मा,जमनाप्रसाद वर्मा,राकेश श्रीवास,कृष्णकांत दुबे,भुवनेश्वर साहू,जीवन रघुवंशी,पुशुराम साहू,हरिओम साहू,मुकेश रघुवंशी,मोहनराम रघुवंशी,गुड्डू रघुवंशी,भानु रघुवंशी,लक्ष्मण रघुवंशी,सोनू रघुवंशी समेत समस्त कार्यकर्ता बंधु व ग्रामीण जन मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment