BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रिश्ते शर्मसार: मामी से अवैध संबंधों के चलते, भांजे ने की थी मामा की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 29, 2021

रिश्ते शर्मसार: मामी से अवैध संबंधों के चलते, भांजे ने की थी मामा की हत्या



जबलपुर। कैंट के कवर्धा में मामी-भांजे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दोनों के अवैध संबंधों के शक के बाद हुए विवाद में भांजे ने मामा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक मामा ने आरोपी भांजे से बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया था, लेकिन उसे क्या पता था जिस भांजे को उसने गोद में खिलाया वहीं उसका काल साबित होगा। बीतचीत के दौरान गुस्से में आकर भांजे ने अपने पास रखी चाकू से मामा पर कई वार कर मौत की नींद सुला दिया।
केंट पुलिस के अनुसार कवर्धा हाउस शीला टॉकीज के पास रहने वाला सोनू उर्फ दिनेश अहिरवार (38) सब्जी का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी तान्या तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई है। तब से उसका पता नहीं चला। घमापुर सिद्धबाबा रोड निवासी जशवंत यादव के मकान में उसकी बहन मीरा भांजे हनी के साथ रहती है। भांजा हनी उर्फ

हिमांशु जैसवार (24) पिता हरीश जैसवार भी सब्जी का ठेला लगाता है। दिनेश को अपने भांजे हनी पर संदेह था कि उसकी पत्नी के गायब होने के पीछे उसका हाथ है।

पत्नी को लेकर हुआ विवाद
सोमवार को हनी अपने मामा दिनेश अहिरवार के घर गया हुआ था। बताते हैं कि रात 11.30 बजे के लगभग उसका मामा दिनेश से उसनी पत्नी तान्या को लेकर विवाद हो गया। हनी ने विवाद के दौरान जेब से चाकू निकाला और मामा के छाती, चेहरे और गले के पास ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर दिनेश के पिता अमावस अहिरवार व मां पहुंची तो आरोपी चाकू लहराते हुए फ रार हो गया।

मेडिकल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-100 पर दी। एफ आरवी और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को लेकर तुंरत विक्टोरिया रवाना हुई। विक्टोरिया से दिनेश को मेडिकल रेफ र कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया था। मंगलवार पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई हुई। केंट पुलिस पिता अमावस की शिकायत पर आरोपी हनी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment