BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिग न्यूज़... आठ मोटरसाइकिल सहित चोर पुलिस की गिरफ़्त में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 29, 2021

ब्रेकिग न्यूज़... आठ मोटरसाइकिल सहित चोर पुलिस की गिरफ़्त में...


रेवांचल टाईम्स | मण्डला जिले के अंतर्गत आने वाले थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम घूरवाड़ा से चोरी के संदेह पर विकास उर्फ शिवम राय पिता दिलीप राय उम्र 26 वर्ष निवासी सालीवाड़ा थाना नैनपुर द्वारा मनीष पिता विनोद यादव उम्र 17 वर्ष निवासी डिठोरी थाना नैनपुर एवं मोहम्मद वारिस खान पिता मोहम्मद यासी खान उम्र 29 वर्ष निवासी कारीकोन महाराजपुर को पकड़ा गया। जिनसे पुलिस अधीक्षक मण्डला के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला के नेतृत्व में एसडीओपी मण्डला अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में थाना से टीम बनाकर आरोपियों से पूछताछ की गई जिन्होंने विकास उर्फ शिवम राय के साथ उसकी स्कूटी क्रमांक एम. पी. 51 एस. बी. 2441 से जाकर दिनांक 27/06/21 को नैनपुर केवलारी के बीच से हीरो एच. एफ. डीलक्स नीले ब्लेक कलर की दिनांक 26/06/21 को घंसोर कोन्ड्रा से 01 किमी. पहले पेट्रोल पंप के पास से ब्लेक होंडा साईन लाल पट्टी की, दिनांक 18/06/21 को ग्राम गुनगुच बस्ती के अन्दर से हीरो एच.एफ. डीलक्स ब्लेक कलर की करीब डेढ़ सप्ताह पहले ग्राम खमरिया घंसोर से हीरो स्पेलेण्डर ब्लैक कलर दिनांक 07/06/21 को ग्राम बकोरी से पेसन प्रो ब्लेक कलर की दिनांक 24/06/21 को सुन्हेरा चांदनखेड़ा से टी. व्ही. एस रेडान मेरून तीनो लोगों ने मिलकर चुराये थे। तथा विकास उर्फ शिवम राय द्वारा लोगो से

अपनी स्वयं की मोटर साईकिल बताकर बेचने के लिये कुछ लोगों से एडवांड 82000/- रूपये लिया था। जिनसे हीरो पेशन प्रो 02, होण्डा साईन 01, हीरो डीलक्स 02, टीव्हीएस रेडोन-01 एवं हीरो स्पेलेण्डर-01 कुल 07 मोटर साईकिल एवं 82000/- रूपये बरामद कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस की सराहनीय भूमिका था जिसमे निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, उप निरीक्षक किशोर वामनकर, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र उइके, रामकृष्ण बघेल, चित्रराज बागड़े, प्रधान आरक्षक कमल पड़वार, राजेश पटेल, आरक्षक अरविंद बर्मन, प्रियांश पाठक, धीरेन्द्र तेकाम, रमेश सिंगरोरे, राज बघेल, शिवा नाविक, सचिन चौरसिया ने अपनी भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment