रेवांचल टाईम्स - मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बालाघाट रोड पर स्थित बरघाट जनपद के वार्ड क्रमांक 08 भारतीय स्टेट बैंक मेन रोड बरघाट के समीप संदीप पिता महेश प्रसाद मिश्रा निवासी बरघाट जो कि शासकीय शिक्षक भी है जिसके द्वारा शासकीय भूमि खसरा नं 92 रोड मद की भूमि कब्जा किया गया है जो सिवनी बालाघाट मार्ग पर है जिसपर इनके द्वारा 3.5 बाई 60 पर टोटल एरिया 210 वर्गफिट पर कब्जा किया जाकर काम्पलेक्स निर्माण किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उपरोक्त भूमि पीडब्लूडी विभाग की है साथ ही अतिक्रमणकारी संदीप मिश्रा द्वारा पूर्व में भी वार्ड क्रमांक 04 में अतिक्रमण किया गया था लेकिन पूर्व विधायक पिता महेश प्रसाद मिश्रा के राजनैतिक रसूख के चलते शासन प्रशासन मौन रहा। बिना टीएनसी प्लानिंग और सरकारी भूमि पर निर्माण की अनुमति के 210 वर्गफिट भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि अतिक्रमणकारी संदीप मिश्रा द्वारा 330/3/9 खसरा नबर पर नगरपालिका से 12 बाई 29.24 पर आवास निर्माण की अनुमति लेकर व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण कार्य कराया गया है। जिसमें सरकारी भूमि में अतिक्रमण को लेकर शिकायतकर्ता प्रवीण सूर्यवंशी द्वारा सीएम हेल्पलाईन में शिकायत क्रंमाक 14535954 के अनुसार घटनास्थल पर पहुॅचकर पटवारी अभय तिवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया जिसमें अतिक्रमण को सही पाया गया।
संदीप मिश्रा का कहना है मेरे द्वारा पैत्रिक जमीन पर निर्माण कराया गया है व नगर परिषद से इसकी परमिशन भी ली गई है।
अब देखना है की pwd अपनी जमीन वापस ले पाता है या रसूख के कारण मौन रहता है
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment